फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर टैक्सी घर के आंगन में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। रविवार की देर रात गंगोत्री हाईवे पर टैक्सी यूनियन के निकट एक टैक्सी अनियंत्रित होकर एक मकान की छत से होकर के आंगन में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आयी। रविवार की देर रात बनाड़ी गांव निवासी अनिल कुमार बोलेरो से चिन्यालीसौड़ से बनाड़ी जा रहा था। नागराजा टैक्सी यूनियन कार्यालय के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चैतराम के मकान की छत से होते हुए आंगन में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि वाहन चालक शराब के नशे में था। बोलेरो गिरने से मकान को हुए नुकसान को लेकर चैतराम ने धरासू थाने में तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें