फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर जगह-जगह किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। हरेला पर्व पर टिहरी डैम वन प्रभाग की ओर से राइंका मालनाधार में पौधरोपण किया गया। इसमें वन क्षेत्राधिकारी किशोरी लाल शाह के नेतृत्व में वन कर्मियों के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर जयदेव नौटियाल, राहुल पंवार, सोबन नेगी, राजन लाल आदि मौजूद रहे। वहीं राइंका साल्ड में भी प्रधानाचार्य डा. सुरेंद्र मेहरा और वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर के नेतृत्व में हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में राजेश राणा, दीपमाला आदि मौजूद रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत जोगत क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और उपकेंद्रों में सुपरवाइजर अर्जुना चौहान के दिशा-निर्देश पर पौधे रोपे गए। वहीं यमुना घाटी के खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर परिसर में भी वन विभाग, मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अरविंद रावत, पवन प्रकाश, पुरुषोत्तम उनियाल, प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें