फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों के गोमुख क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल ने कांवड़ यात्रियों के गोमुख क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन की प्रमुख शांति ठाकुर ने कहा कि प्रति वर्ष कई कांवड़ यात्री गंगा जल भरने के लिए गंगोत्री क्षेत्र में आते हैं, लेकिन इन लोगों द्वारा वाहनों में लाउड स्पीकर बजाने और हुड़दंग करने के चलते हिमालय की शांत वादियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यात्रा के दौरान गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में 150 व्यक्ति प्रति दिन की सीमा का भी उल्लंघन किया जाता है। यहां तक की कई कांवड़ यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में भोज वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसे देखते हुए इन लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही अन्य प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कांवड़ यात्रियों को गोमुख क्षेत्र में प्रवेश व कांवड़ वाहनों पर लाउड स्पीकर के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें