फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सिखाए योगासन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। महिला पतंजलि योग समिति चिन्यालीसौड़ की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक नमिता पंत और सुमन ने महिलाओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती आदि योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ हैं। अगर वह स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी स्वस्थ और खुशहाल रहेगा। उन्होंने कहा कि निरोगी शरीर के लिए नियमित तौर पर योग करना चाहिए। इससे शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होता है। शिविर के दौरान सविता रमोला, सरिता भट्ट, पूनम रमोला, राजकुमारी रावत, रीना रमोला, पल्लवी रमोला और गोदावरी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें