उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने बीते दिनों हुए वाहन हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि बीते चार जून को चीवां-नाल्ड मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और चालक वाहन चलाना सीख रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एसडीएम भटवाड़ी को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।