बड़कोट। भूस्खलन के चलते जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जोखिमभरी आवाजाही कर रहे तीर्थयात्रियों को आखिरकार राहत मिल गई है। प्रशासन के आदेश पर लोनिवि कर्मचारियों ने शनिवार को मार्ग में फैले मलबे को साफ कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के बाद हुए भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिंडियाली गाड समेत तीन स्थानों पर भारी मलबा जमा हो गया था, जिससे तीर्थयात्रियों को मलबे के ऊपर से ही जोखिमभरी आवाजाही करनी पड़ रही थी। एसडीएम तुषार सैनी ने लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल मलबा साफ कराने के निर्देश दिए। शनिवार दोपहर तक लोनिवि के मजदूरों से पैदल मार्ग से मलबा साफ कर यहां सुगम आवाजाही के इंतजाम कर दिए हैं।