उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी के दूरस्थ गजोली गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रशासन द्वारा कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर गजोली, भंकोली, संगमचट्टी आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों के आवेदन पर विकलांग, आय, किसान पेंशन आदि के करीब 32 प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि परिवार रजिस्टर की 35 नकल जारी की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत, डा. भागेंद्र रावत, अजयपाल चौहान, शंकर दयाल खंडूड़ी, टिकड़ी देवी, गोकुल प्रसाद कंसवाल, कुलदीप रावत, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।