उत्तरकाशी। हीमोफीलिया बीमारी से पीड़ित मरीज टोल फ्री नंबर 104 पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद नौटियाल ने बताया कि हीमोफीलिया के रोगियों को हीमोफीलिया फैक्टर की जरूरत होती है। अभी तक इसके लिए मरीजों को दून चिकित्सालय, एसएसजे बेस अस्पताल हल्द्वानी एवं संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार जाना पड़ता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अब इन मरीजों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से ही हीमोफीलिया फैक्टर निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए रोगियों का पंजीकरण होना जरूरी है। सीएमओ डा. नौटियाल ने हीमोफीलिया के सभी रोगियों से टोल फ्री नंबर 104 पर अपना पंजीकरण कराने को कहा।