फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तरों गांव के एक बुजुर्ग पशुपालक की जंगल में गाय-भैंस चराते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। असी गंगा घाटी के उत्तरों गांव निवासी लाखीराम सिंह राणा (70) पुत्र किच्छा सिंह शुक्रवार सुबह अपनी गाय-भैंसों को चराने के लिए जंगारा तोक के जंगलों में ले गए थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर जब परिजनों एवं ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो अपराह्न करीब तीन बजे जंगारा तोक में उनका शव मिला। क्षेत्र भ्रमण पर उत्तरों गांव गए भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा मानकों के अनुसार राहत सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें