फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र देवता के भरोसे टिकी पालिका क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पालिका क्षेत्र में बदहाल पड़ी पेयजल व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पालिका के वार्ड नंबर 3, 4, 6 और 7 में जल संस्थान की आधी-अधूरी तैयारियों के चलते बीते दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्र के प्रेम सिंह बिष्ट, त्रेपन सिंह, विनोद कुमार आदि ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उधर, जल संस्थान के जेई देवराज तोमर ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण अधिकांश जलस्रोत सूख गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बजट नहीं होने से लाइनों का विस्तार भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश के बाद हालात सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें