उत्तरकाशी। मानसून सीजन में आपदाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने पूरे जनपद में धारा 33 लागू कर दी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 लागू करते हुए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों का जिम्मेदारी से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में होने वाली जलप्रलय, भूस्खलन आदि आपदाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूरे सीजन में अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।