उत्तरकाशी। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की ओर से पुलिस लाइन परिसर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 67 पुलिस कर्मियों को आपदा से पूर्व की गई तैयारियों और घटना के दौरान के हालातों से निपटने की जानकारी दी गई। इस दौरान एनडीआरएफ 8वीं बटालियन के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने सभी को प्राकृतिक और मानव जनित घटनाओं में राहत बचाव कार्य करने के तरीके सिखाए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आपदा से निपटने, घायल व्यक्ति का उपचार करने आदि गुर भी सिखाए। एनडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि सही जानकारी एवं त्वरित कार्रवाई के बल पर आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।