उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की ओर से जिले में 23 जून से 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि पूर्व में की गई तैयारियों एवं सही जानकारी से आपदा की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि कार्यशाला में होम गार्ड, एसडीआरएफ, वन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।