हर्षिल क्षेत्र में महसूस किए भूकंप के झटके
उत्तरकाशी।
तेज आवाज के साथ आए भूकंप के झटके से हर्षिल, धराली, मुखबा क्षेत्र में लोग व यात्री अनहोनी की आशंका से घरो व होटलो से बाहर भागे। दोपहर 4.20 के करीब 4 सेकेंड का भूकंप आया। हर्षिल निवासी डा.नागेंद्र सिंह ने बताया कि भूतल वाले घरो व होटलों के कमरों में भूकंप महसूस नहीं किया, किंतु दूसरी व तीसरी मंजिल में तेज आवाज के साथ आए कम अवधि
के भूकंप ने लोगों के डारा दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यह किन्नौर में आए भूकंप का असर रहा होगा। जिला मुख्यालय व आसपास भूकंप महसूस नहीं किया गया।