उत्तरकाशी (ब्यूरो)। लोनिवि चिन्यालीसौड़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत एक व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। रविवार को मातली गांव के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर बेहोश व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शिनाख्त में मृतक का नाम दीपक डोभाल पुत्र हरिदत्त डोभाल निवासी चौपड़ी गांव, टिहरी हुआ है। मृतक लोनिवि चिन्यालीसौड़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था।