फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन रखने वाले चार व्यापारियों पर लगाया अर्थ दंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। एनजीटी के आदेशों के बावजूद पॉलिथीन एवं थर्माकोल का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रशासन ने छापामारी कर कार्रवाई की। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में नगर पंचायत, पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने चार दुकानों से पॉलिथीन एवं थर्माकोल जब्त कर 1400 रुपये का अर्थदंड वसूला। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी एएन खाती, राजस्व उप निरीक्षक राजेश रावत, एएसआई बीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें