उत्तरकाशी (ब्यूरो)। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आईं एक महिला तीर्थयात्री की हर्षिल के पास हार्टअटैक से मौत हो गई। खरसाड़ा गुजरात निवासी मेनादेन पत्नी (55) पत्नी हिमांत पटेल परिजनों के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचीं थीं। कार से गंगोत्री जाते समय रास्ते में हर्षिल के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने उन्हें तत्काल हर्षिल स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।