फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में पहुंचे 1351-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में रविवार को कुल 13,518 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इनमें से सर्वाधिक 7 हजार यात्री यमुनोत्री धाम और 6518 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। दोनों धामों में कपाटोद्घाटन से लेकर रविवार शाम तक कुल एक लाख 96 हजार 801 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें से 98,614 यात्री यमुनोत्री धाम तथा 98,187 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा को एक माह पूरा होने से पहले ही करीब दो लाख श्रद्धालुओं के धामों में पहुंचने से पुरोहित समाज एवं पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित सुधांशु सेमवाल और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि अगर मौसम साथ दे और प्रशासन व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखे तो इस वर्ष सारे रिकार्ड टूट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें