उत्तरकाशी। छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कुराह में योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजली योगपीठ की ओर से आयोजित शिविर में योग प्रचारक देवेश चंद्र ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुनीता राणा, रेखा असवाल, अजय प्रकाश नौटियाल, जयवीर सिंह, चंदन सिंह, बीना शाह आदि मौजूद रहे।