नौगांव। तिलाड़ी सम्मान समिति की ओर से इस वर्ष खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। समिति के सचिव प्रोफेसर आरएस असवाल ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष रवाईं जौनसार क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाता है। इसमें कृषि, साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों से 13 मई तक आवेदन करने की अपील की है। इनमें से चयनित खिलाड़ियों को 29 मई को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तिलाड़ी सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।