बड़कोट। भाजयुमो की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने युवाओं को संगठन की रीढ बताते हुए उन्हें पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा जशोदा राणा, लछु गुप्ता, राहुल चौहान, संदीप राणा, जयप्रकाश भट्ट, आशीष भट्ट, वेदप्रकाश बिजल्वाण, मनोज पंवार, जयचंद रावत, महेश रमोला आदि मौजूद थे।