उत्तरकाशी। राजकीय महाविद्यालय में प्रज्ञा संस्था के तत्वाधान में छात्र छात्राओं के लिए गए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सौर ऊर्जा तथा भूगर्भीय ऊर्जा के महत्व एवं उपयोगों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेषज्ञ डा. दीपक एवं डा. प्रशांत ने बताया कि विद्युत, कोयले एवं पेट्रोल डीजल से प्राप्त ऊर्जा के सीमित संसाधन तथा पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के चलते अन्य ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. पीएस मखलोगा, डा. ममतेश कुमारी, डा. डीडी पैन्यूली, डा. अरुण अग्रवाल, डा. आकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।