फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रही अमीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की अमीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अमीषा प्रथम, विपिन एवं नीतू संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पुष्पा तृतीय रही। विजेता प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पंकज नौटियाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. विजयलक्ष्मी, डा. गौरव पपनै, मनीषा आर्य, डा. बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें