उत्तरकाशी (ब्यूरो)। नगर क्षेत्र में गोवंशों को खुला छोड़ने वालों पर पालिका ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। पालिका प्रशासन ने आवारा पशुओं को कांजी हाउस में जब्त करने सहित उनके मालिकों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत कांजी हाउस में पकड़े गए पशु के मालिक पर पांच हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से अर्थदंड लगाया जाएगा। मंगलवार को 10 गाय एवं 2 बैल कांजी हाउस में लाए गए हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने कहा कि कांजी हाउस में लाए गए पशुओं के मालिकों से पांच हजार रुपये का अर्थदंड लिया जाएगा। पशु जितना ज्यादा दिन कांजी हाउस में रहेगा दंड उतना अधिक बढ़ता जाएगा।