बड़कोट (ब्यूरो)। मोरी ब्लॉक के अग्निकांड प्रभावित सांवणी गांव में आर्यन संगठन के सदस्यों की ओर से खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। संगठन ने सभी 46 पीड़ित परिवारों को 5 किलो आटा-चावल, 2 किलो दाल सहित तेल, माचिस आदि खाद्यान्न सामग्री दी। संगठन के प्रदेश सचिव विनोद जैंतवाण एवं विनोद डोभाल ने कहा कि भीषण कांड में अपना सब कुछ गंवा बैठे ग्रामीणों का दुख दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन मदद का हाथ बढ़ाकर इस दर्द को कुछ कम जरूर किया जा सकता है।