उत्तरकाशी। बड़ेथी चुंगी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। झाला निवासी प्रथम सिंह रौतेला का बेटा राजकुमार (26) एक शादी समारोह में शामिल होने बड़ेथी चुंगी गांव आया था। सोमवार की रात समारोह स्थल के निकट वह करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे भागीरथी नदी के किनारे जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि युवक का शव खाई से निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।