फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दौरे पर पहुंची एससी आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर बुधवार देर शाम उत्तरकाशी पहुंची। यहां वे अनुसूचित जाति बहुल मालना एवं पनोथ गांव का दौरा करेंगी। विद्वान बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे जिला सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वे अनुसूचित जाति बहुल मालना गांव का दौरा कर वहां ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगी। ब्रह्मखाल में रात्रि विश्राम के पश्चात 16 फरवरी को वे ब्रह्मखाल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी और फिर अनुसूचित जाति बहुल पनोथ गांव का निरीक्षण करेंगी। अगले दिन वे देहरादून प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें