उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज श्रीकालखाल में गणतंत्र दिवस पर छात्रों द्वारा कठपुतलियों के माध्यम से ‘नई सोच’ नामक नाटक का मंचन किया। कठपुतली नाटक में छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक तरीके से स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद बिष्ट ने छात्रों के अनूठे प्रयास की सराहना की। इससे पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद 2017-18 सत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीके सैनी, मोहन सिंह असवाल, सुमेरा प्रजापति, सुरक्षा रावत आदि मौजूद रहे।