चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास एक जेसीबी के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ब्रह्मखाल से धरासू बैंड की ओर आ रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे गंगोत्री हाईवे पर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसे में जेसीबी चालक अजय कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी नगीना, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल परिचालक नगीना निवासी साजन (20) पुत्र प्रमोद को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो