फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति इंटर कालेज की टीम ने जीती जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ब्लॉकों की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया गया। छह राउंड में चली प्रतियोगिता में कीर्ति इंटर कालेज के योगेश नौटियाल, अमन चंद रमोला तथा मनवीर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के सक्षम, आयुशमान व अमनदीप की टीम ने द्वितीय तथा राइंका चिन्यालीसौड़ के शुभम, अंजली व राहुल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह एवं प्रधानाचार्य डा. केएन रतूड़ी ने विजेता टीम के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में खुशपाल भंडारी, संजय राणा, सत्येंद्र नौटियाल, लोकेंद्र पाल परमार, पूर्वानंद भट्ट, अभिषेक रतूड़ी, सुबोध रमोला, ओपी भट्ट, अमिता रावत, नीशा थपलियाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें