उत्तरकाशी। उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की डुंडा में हुई बैठक में विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ताजवर नेगी अध्यक्ष, तेग सिंह सचिव, रोशनी देवी कोषाध्यक्ष चुने गए। पर्यवेक्षक जगमोहन रावत व मंजु नौटियाल द्वारा सदस्याओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगत सिंह महर, गंभीर सिंह, शूरवीर सिंह, ललिता जोशी, हर्षमणी जगूड़ी, रामलाल शाह आदि मौजूद थे।