फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानसू के लिए बना संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर पालिका द्वारा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानसू के विद्यालय के लिए संपर्क मार्ग और गेट का निर्माण किया गया है, जिसका शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा ने उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में विद्यालय की स्थापना हुई थी, लेकिन संपर्क मार्ग नहीं बना था। जिससे छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब स्कूल तक पहुंचने के लिए संपर्क मांर्ग बनने के बाद बच्चों के लिए रास्ता सुगम हो गया है। विद्यालय प्रबंधन ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मीना देवी, मंजू नौटियाल, विरेंद्र शाह, चैन सिंह, रमेश शाह, प्रेमलाल, कलमूराम, कमलनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें