उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज श्री कालखाल के छात्रों द्वारा नचिकेता ताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाल दिवस पर आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने क्षेत्र में फैले जैविक अजैविक कूड़े को एकत्र कर चौरंगीखाल में उसका निस्तारण किया। शिक्षक सुरक्षा रावत, राकेश उनियाल, उषा गैरोला द्वारा ताल के ऐतिहासिक महत्व, पर्यावरण आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद चौरंगीखाल के निकट एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजली, करिश्मा, मोनिका, सपना, कुलदीप, मयंक, रोबिन, राजेंद्र, विरेंद्र, दुर्गेश, सचिन तथा दीपक ने बाजी मारी।