फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में कुंती ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ब्रह्मखाल क्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मुकाबले खेले गए, जिसमें कुंती राणा, सूरज थापा, आयुष रमोला, सागर शाह, दीक्षा राणा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में सुमन ग्रामर स्कूल ब्रह्मखाल, खोखो प्रतियोगिता में राइंका ब्रह्मखाल, वॉलीबाल प्रतियोगिता में राइंका ब्रह्मखाल, ऊंची कूद प्रतियोगिता में राइंका मालनाधार, गोला फेंक में जीआईसी ब्रह्मखाल, लंबी कूद प्रतियोगिता में राइंका बुग्यारा तथा 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राइंका पटारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान नोडल अधिकारी सुमेर सिंह भंडारी तथा खंड उप शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार किया गया। इस मौके पर भागेंद्र सिंह भंडारी, मनोज पाल सिंह, केंद्र भंडारी, सुदर्शन परमार, राजाराम भट्ट, रामचंद्र सेमवाल, सुशीला बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें