उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे से सटी सब्जी मंडी में अवैध रूप से बनाई जा रही चार दुकानों को नगर पालिका ने जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को हटा दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील ने बताया कि अवैध रूप से नगर पालिका की जमीन पर चार दुकानें बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि अगर फिर कब्जे की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।