चिन्यालीसौड़ । उत्तराखंड जल विद्युत निगम के सौजन्य से शक्तिपुरम कालोनी में कनिष्क अस्पताल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 312 मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डा. ऋतु गुप्ता, डा. जेबी जोशी, डा. कुलवीर सिंह ने लोगों को परामर्श दिया। इस मौके पर जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक हरप्रसाद गुप्ता, डीजीएम बृजभूषण, एई अमन बिष्ट आदि मौजूद थे।