उत्तरकाशी। राज्य आंदोलनकारी गीता गैरोला ने 7 नवंबर से जिला न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। डीएम को दिए ज्ञापन में आंदोलनकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें अभी तक चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने तय समय अंदर कोई कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ब्यूरो