फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में रचना और जूनियर वर्ग में राज सिंह की परियोजना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सीनियर वर्ग में रचना और जूनियर वर्ग में राज सिंह की परियोजनाओं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर चुना गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जीवन पद्धति, आपदा प्रबंधन विषय पर 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परियोजनाएं प्रस्तुत की, जिसके सीनियर वर्ग में नेहा ने द्वितीय तथा खुशबू भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शोभा ने द्वितीय तथा अंशुमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद महराज, प्रधानाचार्य परशुराम खंडूड़ी, शंभू प्रसाद नौटियाल, विजेंद्र असवाल, वृजराज सिंह, मनीष सेमवाल, कमल सिंह, गुलाब सिंह महर, विजय लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें