फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवंतरी पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएससी की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। धनवंतरी पब्लिक स्कूल को सीबीएससी बोर्ड की हाईस्कूल की मान्यता मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

यह यमुनाघाटी का इकलौता निजी विद्यालय है जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल की मान्यता दी गई है। 2007 से संचालित धनवंतरी पब्लिक स्कूल में वर्तमान में 375 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के अधीन संचालित था। विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहली बार सीबीएससी बोर्ड के तहत हाईस्कूल की परीक्षा देंगे। विद्यालय के निदेशक युद्धवीर तोमर, प्रधानाचार्य अमृत विंज ने बताया कि सीबीएससी बोर्ड द्वारा विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता मिल गई है, जिसके लिए लंबे समय से आवेदन किया गया था। अभिभावक डॉ. वीरेंद्र चंद, विजयपाल रावत, लोकेश बडोनी, गणेश डिमरी, अर्जुन रावत, विनोद डोभाल आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें