उत्तरकाशी। हनुमान चौक में दोपहर बाद एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस के जवानों ने आग पर काबू पाया।
थाना प्रभारी एसआई धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर बाद अचानक हनुमान चौक स्थित रेखी इलेक्ट्रानिक्स में आग लगने की सूचना मिली। मोके पर फायर सर्विस की गाड़ी मय फोर्स के साथ भेजी गई, तो पता चला कि दो मंजिला भवन के ऊपर वाले हिस्से में आग लगी है। जहां बैंड व अन्य फर्नीचर रखे थे। आग लगने के अभी वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वहां पास में चल रहे दीपक की आग पर्दे पर लग गई, जिससे आग फैल गई।