बड़कोट (ब्यूरो)। राजीव आवास योजना में हुए कार्यों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील में सुरेश असवाल का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार से अनशन पर बैठे सुरेश असवाल के स्वास्थ्य में गिरावट आई है, जिसके बाद डा. रोहित भंडारी बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अनशनकारी का यूरिन टेस्ट लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है। वहीं अन्य आंदोलनकारी पूरण सिंह रावत, प्रवीन गौड़, प्रताप सिंह, आनंद असवाल और सुनील थपलियाल का अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा।