फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर के बिरला गली स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। रविवार देर रात हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। पीड़ित गिरीश थपलियाल के अनुसार देर रात दुकान बंद करके वह घर लौट आया था। करीब साढे़ नौ बजे उसके पड़ोसी का फोन आया कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने लोगों की मदद से आग में काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े व अन्य सामान जल गया था। पीड़ित के अनुसार आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी। पीड़ित की ओर से घटना की जानकारी थाने में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें