फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मृग के मोह में फंसी देवी सीता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरी बांध कालोनी में चल रही रामलीला में सीता हरण के दृश्य का मंचन किया गया। श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के दसवें दिन, रावण के आदेश पर मारीच ने स्वर्ण मृग का रूप धारण कर सीता को आकर्षित किया। जिसके बाद राम, सीता की इच्छा पूरी करने के लिए मृग को मारने चले गए। लेकिन मारीच के माया जाल में फंसकर लक्ष्मण भी राम को बचाने चल पड़े। इसी बीच रावण साधु के वेष में सीता का हरण कर उन्हें लंकापुरी ले जाने लगा। तब गिद्धराज जटायु देवी को बचाने के लिए प्राण न्योछावर कर देते हैं। इस मौके पर डा. शंभु नौटियाल, महेश उनियाल, महेंद्र पंवार, गजेंद्र राणा, आरपी भट्ट, जगेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें