उत्तरकाशी। निर्मल गंगा अभियान के तहत शांति कुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के लोगों ने नदी तटों पर स्थित गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया। गायत्री परिजन सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, नरेश सैनी ने गंगा नदी तटों पर बसे गांवों में दीवार लेखन, जन जागरण के माध्यम से ग्रामीणों को गंगा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने गांव में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर मुरली भट्ट, यशपाल सिंह पयाल, महावीर रावत, जय स्वरूप बहुगुणा, कन्हैया लाल नौटियाल आदि मौजूद थे।