बड़कोट (ब्यूरो)। उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों की भांति भत्ते व एरियर का भुगतान दीपावली से पूर्व देने, राज्य कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड की कैशलेश सुविधा देने, 50 वर्ष की सेवा पर अनिवार्य सेवानिवृत्त पर पुनर्विचार करने सहित विभिन्न मांगें की। इस मौके पर प्रकाश चौहान, पवन रावत, हरि प्रसाद, जगवीर, संदीप, यशपाल आदि मौजूद थे।