उत्तरकाशी (ब्यूरो)। ग्राम स्वच्छता पखवाड़े के तहत मत्स्य पालन व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मुस्टिकसौड़ में सफाई अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बुधवार को मुस्टिकसौड़ में मत्स्य पालन व पशुपाल विभाग के अपर सचिव बीएम मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर प्रकाश रावत, हरिश खडूड़ी, दलवीर सिंह, प्रमोद कुमार, आदि मौजूद थे।