उत्तरकाशी। गोपाल विद्या मंदिर लदाड़ी में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान और परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने स्कूली बच्चों को एक कार्यशाला के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। चौहान ने बताया कि बगैर हेलमेट कभी भी दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथ ही आरसी, डीएल, बीमा आदि जरूरी डाक्यूमेंट साथ रखने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य विकास सेमवाल, भूपेश भट्ट, नागेंद्र रावत, गौरव रावत, पुष्पा सेमवाल आदि शामिल रहे।