पुरोला। कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के किसानों के लिए कृषक महोत्सव रवि-2017 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम, दुग्ध विकास एवं समाज कल्याण विभाग की जानकारी भी दी गई। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर को न्याय पंचायत चंदेली के पंचायत भवन ढकाड़ा, 7 अक्तूबर को गुंदियाट गांव न्याय पंचायत के मंदिर रामा, 8 अक्तूबर को खड़क्यासेम के पंचायत भवन श्रीकोट, मोरी ब्लॉक में 9 अक्तूबर को पंचायत भवन सट्टा, 10 अक्तूबर को पंचायत भवन सुनकुंड्डी, 11 अक्तूबर को मंदिर परिसर खरसाड़ी व 12 अक्तूबर को राइंका आराकोट में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।