उत्तरकाशी। प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने मांगों को लेकर 6 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष चमन लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुरिल्लाओं ने मांगों का निस्तारण न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयु पार कर चुके गुरिल्लाओं को सम्मान जनक पेंशन देने, 45 वर्ष तक के गुरिल्लाओं को राजकीय सेवा में लेने, मृतक आश्रित गुरिल्लाओं के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है। इस मौके पर पुलमा देवी, दया देवी, प्रमिला देवी, घनश्याम नौटियाल, बलवंत सिंह, विनोद जगूड़ी, रामलाल, बुद्धि राम नौटियाल, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।