उत्तरकाशी। हनुमान मंदिर में चल रही दुर्गा पूजा का समापन कर नगर में शोभा यात्रा के साथ मूर्तियों को गंगा भागीरथी में विसर्जित किया गया।
नवरात्र के पर्व पर नौ दुर्गा उपासना समिति की ओर से हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। नौ दिनों तक दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के बाद आज विजय दशमी पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा संपन्न हुई। इसके बाद नगर में मां दुर्गा लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश भगवान की मूर्तियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। मणिकर्णिका घाट पर पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों को गंगा भागीरथी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी शिव प्रसाद भट्ट, बीके.मिश्रा आदि मौजूद थे। ब्यूरो